BREAKING -बिहार मे सियासी खलबली के बीच भाजपा और जदयू के बीच सरकार गठन की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है और 28 जनवरी को नीतीश कुमार शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अगले 48 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं और 28 जनवरी को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो सकता है। जिसमें नितीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पद सुशील कुमार मोदी को सौपा जाएगा। इसके साथ ही यह भी तय कर लिया गया है कि भाजपा और जदयू आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव मिलकर ही लड़ेगी। हालांकि अभी तक अधिकारीक तौर पर कोई खबर पक्की नहीं की गई है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!