डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौ/त, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर किदवईपुरी में उस समय हड़कंप मच गया जब गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि सिन्हा की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए डॉक्टर अभिजीत सिन्हा और उनकी मां नीलम सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी जब्त किया गया है।

मूल रूप से नवादा जिले की रहने वाली सृष्टि सिन्हा की तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें उद्यान अस्पताल ले जाया गया और बाद में पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस से लेकर घर तक परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सृष्टि की मां ज्योत्सना कुमारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। डॉक्टर अभिजीत और उसकी मां नीलम अक्सर सृष्टि के साथ मारपीट करते थे। गुरुवार सुबह ही सृष्टि से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें वह सामान्य और शांत लग रही थी। परिजनों का दावा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई और फिर पंखे से लटका कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

ज्योत्सना कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर अभिजीत का किसी महिला नर्स से संबंध था, जिसकी वजह से वह सृष्टि को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर हाल ही में गॉल ब्लाडर ऑपरेशन के लिए पटना आया था और इसी दौरान यह घटना हुई। यहां तक कि जब सृष्टि उसे रूबन अस्पताल जांच के लिए ले जा रही थी, तो बीच रास्ते में ही उसे उतार दिया गया था।

घटना के बाद से ही डॉक्टर अभिजीत, उनकी मां नीलम सिन्हा और भाई फरार हैं। डीएसपी (विधि व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील और संदिग्ध है। परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।

वही इस मामले में पुलिस ने कहा की मामला पूरी तरह से जांच के अधीन है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article