BIG BREAKING- केंद्रीय मंत्री जीता राम मांझी की नतनी की गोली मारकर हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या, पति ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Gaya: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है। हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि दोनों की 14 साल पहले अंतरजातीय शादी हुई थी। वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है।

गया SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जाँच के लिए नीमचक बथानी SDPO प्रकश कुमार और SSP अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है। फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भेजा गया है, जिन्होंने साक्ष्य है। कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article