BIG-BREAKING 5वीं बार मोकामा से बने विधायक अनंत सिंह,17733 वोटों से जीते चुनाव

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान चल रही है इसी बीच बिहार के मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं। आनंद सिंह पांचवी बार मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं.

आपको बता दें की वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से चुनावी मैदान में थे उनका मुकाबला जनता दल यू के राजीव लोचन नारायण सिंह से था लेकिन अनंत सिंह ने राजीव लोचन नारायण सिंह को चुनावी मैदान में करारी शिकस्त दी.

आपको बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह इससे पहले मोकामा से चुनावी मैदान में निर्दलीय चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार उन्हें राजद से उम्मीदवार बनाया गया है। जहां उनका टक्कर जनता दल यू के राजीव लोचन नारायण सिंह के साथ था चुनाव की तैयारी के बीच लगातार इस बात की चर्चा होती रहती थी कि आनंद सिंह का क्षेत्र कैसा है।

लेकिन इस बार के हुए मतदान में वह 17733 वोटों से चुनाव जीते हैं। आनंद सिंह को जहां मोकामा की जनता ने 30691 वोट दिए वही राजीव लोचन नारायण सिंह को 12958 वोट पड़े हैं।

 

 

Share This Article