एक साथ चार स्कूलों को मिली बम से उड़ने की धमकी, मेल मिलने के बाद हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- Delhi- इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

वही आपको बता दे की एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई पूर्व दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल को भी बम से उड़ने की धमकी मिली संस्कृत स्कूल को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई जिसके बाद नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गई वही आनन-फानन में पुलिस ने स्कूल को खाली करवाया।

वह पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक धमकी भरा मेल मिला है जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी गई है पुलिस ने सावधानी बरतते हुए स्कूल परिसर को खाली कर दिया मौके पर दिल्ली पुलिस बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है तलाशी जारी है हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article