बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व का जश्न, भागलपुर में NDA की भव्य आभार यात्रा

Celebrating the leadership of Samrat Chaudhary in Bihar

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में सम्राट चौधरी के सम्मान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा भागलपुर में भव्य आभार यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
यात्रा की शुरुआत और मार्ग
आभार यात्रा की शुरुआत स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा से हुई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भामाशाह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।पूरे रास्ते में समर्थकों ने नारेबाजी, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
इस कार्यक्रम में NDA के सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। राज्य में सुशासन और तेज़ी से मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।
सुरक्षा व्यवस्था
आभार यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद NDA कार्यकर्ताओं में नया जोश और विश्वास पैदा हुआ है। समर्थक आने वाले समय में बिहार में विकास कार्यों को लेकर काफी आशान्वित नजर आ रहे हैं।
भागलपुर से शयामानंद सिंह कि रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article