बिहार विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी का मिशन बिहार, गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर साधा निशाना

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार अभियान “मिशन बिहार” की शुरुआत शुक्रवार को समस्तीपुर से करने जा रहे हैं। वहीं, महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा।

महागठबंधन पर तीखा हमला

गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन वोट कटवा और टिकट बेचवा पार्टियों का गिरोह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि वीआईपी पार्टी पर भी टिकट बेचने के आरोप हैं। सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार अभियान के सामने यह गिरोह हवा हो जाएगा।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महागठबंधन का अंत तय

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जब शुक्रवार को पीएम मोदी बेगूसराय से शंखनाद करेंगे, तो महागठबंधन अपने आप धराशायी हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए 210 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, लेकिन पीएम मोदी और नीतीश कुमार से उन्हें डर है।

लालू परिवार और ठगबंधन पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि महागठबंधन ने दशरथ मांझी के बेटे को नकारा और गरीबों को छलने का काम किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अब नीतीश कुमार से भयभीत हैं और लालू प्रसाद यादव भी इस चुनाव को लेकर तनाव में हैं। उन्होंने महागठबंधन को “ठगबंधन” करार दिया और कहा कि इस गठबंधन में एक दूसरे को ठगने का काम होता रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article