गया पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया, बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला सिपाही ने फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही गया पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त थी। महिला सिपाही की आत्महत्या करने के बाद पुलिस लाइन के क्वार्टर में हड़कंप मचा। तरह-तरह के चर्चे भी हो रहे हैं। बताया जाता है कि महिला सिपाही डिप्रेशन में थी और खुद को फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के बाद गया के एसएसपी आशीष भारती पुलिस लाइन घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए है और एफएसएल और तकनीकी टीम को बुला कर जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है कि महिला सिपाही किस कारण से खुद को फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि रामपुर थाना के पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला सिपाही के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल भेजी है। महिला सिपाही के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। रामपुर थाना में मामला को दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि महिला सिपाही का नाम का पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। पुष्टि होने के बाद खबर को अपडेट कर दी जाएगीयह संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि महिला पुलिस केंद्र में महिला सिपाही ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। स्वंय घटना स्तर पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया हूं। महिला सिपाही के परिजनों कोशजानकारी दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया। रामपुर थाना में मामला को दर्ज किया गया है और इस दुखद समय में गया पुलिस शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article