बिहारः रेल पहिया कारखाना में विस्फोट, मची भगदड़, दहला इलाका, जाने क्या हुआ

Sanjeev Shrivastava

बड़ी खबर बिहार के छपरा से  रही है। बता दें कि रेल पहिया कारखाना के अंदर फर्निश में विस्फोट हुआ है। जिसे आस-पास का इलाका दहल गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो रेलकर्मी, दो प्राइवेट कर्मी जख़्मी हो गए है। वहीं दूसरे रेलकर्मी इस विस्फोट की भयावह आवाज से दहशत में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल कारखाना के अंदर जहां चक्का को ढालने का कार्य होता है। वहां टेक्निकल चूक की वजह से  भयानक विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एस एस सी प्रमोद कुमार, क्रेन ऑपरेटर तथा दो प्राइवेट स्टाफ जख्मी हो गए हैं। घटना बुधवार के शाम के चार बजकर पन्द्रह मिनट की है। जहां बताया जा रहा है कि अचानक बिस्फोट हुआ। जिससे फैक्ट्री के  करकट के साथ साथ कारखाना के अंदर की दीवार में दरार आ गई। वहीं आस पास के गांव भी विस्फोट की आवाज से दहल गए। इस हादसे में घायल सभी को इलाज के रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article