- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK-कैमूर जिले में डीएम सावन कुमार द्वारा जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को जिलाधिकारी सुनते हैं और संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हैं इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी, कैमूर के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 57 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। आवेदन मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित था।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
