News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ के कई गांव बाढ़ के पानी में डूबे, ग्रामीणों ने की नाव चलवाने की मांग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ पंडारक प्रखंड के कई गांव में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित मुगलानी चक गांव है, जहां 6 से 7 फीट पानी भर गया है। पानी से घिरे रहने के कारण लोगों को गांव से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर सड़क है और उस सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों का कोई साधन नहीं है खास करके अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो डॉक्टर के पास लाने में खाट पर ही लोग लेकर आते हैं। वहीं बाढ़ से प्रभावित होने के कारण गांव के दर्जनों ग्रामीण पंडारक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी से नाव की मांग कर रहे हैं। अंचलाधिकारी का कहना है कि वह गांव का सर्वे करवाकर नाव दे देंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सीओ साहब टालमटोल कर रहे और कह रहे हैं कि 2 दिन में पानी घट जाएगा लेकिन पानी लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे हैं और आरोप लगा रहे कि सीओ साहब कब सर्वे कराएंग और कब हम लोगों को नाव मुहैया करवाएंगे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.