बिहार की बेटी अपर्णा सिन्हा ने साइकिल से 3 हजार किमी का सफर किया पूरा, ये है वजह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार की बेटी अपर्णा सिन्हा ने अपनी साइकिल से 3 हजार किमी का सफर पूरा किया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बिहार की इस बेटी ने इतना लंबा सफर साइकिल से पूरा किया। बिहार से यात्रा शुरू हुई और झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, तमिलनाडु होते हुए केरल पहुंची। इस साइकिल यात्रा से वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों को देना चाहती थी।

वहीं इस सफर में उनका एक साथी भी हमसफर रहा। साइकिल यात्रा खत्म कर जब ये दोनों बिहार लौटे को इनका जोरदार स्वागत किया गया। अपर्णा सिन्हा ने अपने नाम एक अनूठा कीर्तिमान दर्ज कर लिया है। अपर्णा ने 14 जुलाई को साइकिल से ये सफर बिहार से शुरू की थी।

बता दें कि अपर्णा ने इस साइकिल यात्रा में पूरे 9 राज्यों को कवर किया है। 28 दिनों में अपर्णा ने कुल 3,306 किमी का सफर तय किया। अपर्णा ने बिहार से लेकर केरल तक यह सफर किया है।

Share This Article