मेयर की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थाई समिति की बैठक,शहर की समस्याओं और योजनाओं पर हुआ मंथन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर की अध्यक्षता में आज सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यगणों के साथ नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।वही बैठक का उद्देश्य पिछली बैठकों में लिए गए विकासात्मक निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करना और शहर के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करना था।

वही बैठक में शहर की सड़कों की मरम्मत, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी योजनाओं के लिए रणनीति तैयार की गई, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जा सकें।वही मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न परियोजनाओं की समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें और किसी भी अवरोध को तुरंत दूर करें ताकि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article