News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के इन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, कई विभाग के प्रधान सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार, यहां देखें सूची

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई विभाग के प्रधान सचिव को अतिरिक्त प्रभार मिला है। वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यय अमृत को बिहार सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद दिया है। फिलहाल वह स्वास्थय विभाग में अपर मुख्य सचिव थे।

इसके साथ ही सरकार ने कई और अधिकारियों का तबादला किया है। यहां देखें अधिकारियों की सूची।

- Sponsored -

- Sponsored -

ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविन्द कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी के पद को भी संभालना होगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रौशन को अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जल जीवन हरियाली मिशन कृषि विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

बता दें कि यह पद आगामी आदेश तक के लिए इन वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया है।

वहीं अमृत लाला मीणा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को भारत सरकार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर विरमित किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.