बिहार में शराबबंदी की उड़ती धज्जियां: होली पर ब्रांडेड शराब संग रंगरेलियां मनाते सात दोस्त गिरफ्तार

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार में लागू शराबबंदी कानून की अनदेखी करते हुए मोतिहारी के मिसकोट मोहल्ले में सात युवक विदेशी शराब के साथ जश्न मनाते पकड़े गए। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया और साफ किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर से एक और शराब पार्टी का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट मोहल्ले में सात दोस्तों को बाहर से मंगाई गई विदेशी ब्रांडेड शराब के साथ जश्न मनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इन युवकों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। गिरफ्तार सभी युवक निजी कंपनियों में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन शराब पिलाने, शराब पार्टी आयोजित करने या किसी भी तरह से कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने यह भी बताया कि इससे पहले होटल संचालकों सहित कई अन्य लोगों को भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

मोतिहारी पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और लोगों तक सख्त संदेश पहुंचेगा। हालांकि, हाल के लगातार मामलों के बाद आम लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि राज्य में शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article