NEWS PR डेस्क: पूर्वी चंपारण से पुलिस महकमे की बड़ी खबर सामने आई है। होली के मौके पर ड्यूटी से नदारद रहने वाले 37 कॉन्स्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लेकिन जांच के दौरान 37 सिपाही बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा एक्शन लिया और सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


एसपी के इस फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साफ संदेश दिया गया है कि त्योहारों के दौरान ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद विभाग के अंदर अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।