नीतीश कमार है बेदाग, अगर कोई दाग लगा देगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, सुधाकर सिंह पर भड़के जमा खान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भभुआ,सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाने को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व कृषि मंत्री सह बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर के विधायक मोहम्मद जमा खान ने एक विवादित बयान दिया है पत्रकारों की सवाल के जवाब में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खा ने कहा है कि सुधाकर सिंह बेवकूफ है। जो नीतीश कुमार जैसा बेदाग छवि वले मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी व्यक्ति दाग लगा देगा तो मैं राजनीति करना छोड़ दूंगा नीतीश कुमार विकास पुरुष है इनके कार्यकाल में बिहार का चौतरफा विकास हुआ है। दरअसल अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कैमूर पहुंचे थे कैमूर पहुंचने के बाद रविवार को शहर के सर्किट हाउस में मंत्री पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे एवं क्षेत्र में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे मैं बता रहे थे तभी प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से सवाल किया कि दो दिन पहले बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा कहा गया था कि बिहार में बढ़ती अपराध के जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। जब तक इन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाया नहीं जाएगा तब तक बिहार नहीं सुधरेगा। पत्रकार के सवाल पूछने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अपना आपा खो दिया एवं विवादित बयान देते हुए कहा की जो कह रहे हैं की मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अपराध बड़ा है.

वह अपने बाप से पूछ ले 2005 से पहले 6:00 बजे के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। उसे समय मैं छात्र जीवन में था। सभी अपने आंखों से उस समय को मैंने देखा था साथ ही प्रेस वार्ता के दौरनग मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किसी तरह का आरोप एवं दाग लगा देगा तो मैं अपना राजनीति छोड़ दूंगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article