बिहार की सियासत गरमाई, ऋतुराज सिन्हा बनाम राहुल गांधी बयानबाज़ी तेज

विपक्ष और सत्ता में तीखी जुबानी जंग

Rashmi Tiwari

पटना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित में की गई “7 अपीलों” को उपदेश बताना विपक्ष की “अज्ञानता और राजनीतिक ओछी मानसिकता” को दर्शाता है।


“विदेशी एजेंडे पर चलने वालों को देश की समझ नहीं”
ऋतुराज सिन्हा ने तीखे शब्दों में कहा कि जो नेता विदेशी धरती पर जाकर अपने ही देश का अपमान करता हो और जो हमेशा विदेशी ताकतों के एजेंडे को हवा देता हो, उसे राष्ट्रनीति की ‘एबीसीडी’ का ज्ञान कभी नहीं हो सकता। राहुल गांधी जैसे ‘फ्लॉप शहजादे’ को यह समझ लेना चाहिए कि देश उनके बचकाने बयानों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत संकल्पों और जनता के अटूट भरोसे से चलता है


जनता से सहयोग मांगा
ऋतुराज सिन्हा ने तीखे लहजे में कहा कि जब विश्व एक गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ा है, तब प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा है। इसे सरकार की ‘नाकामी’ बताना न केवल झूठ है, बल्कि उन करोड़ों देशभक्त नागरिकों के संकल्प का अपमान है जो राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देने को तैयार हैं। सिन्हा ने राहुल गांधी को आइना दिखाते हुए कहा कि “देश चलाना तो दूर, राहुल गांधी से अपनी पार्टी के चार नेता नहीं संभल रहे, वह व्यक्ति दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेतृत्व को देश चलाने की सीख न दे।
भावनाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की समझ नहीं
भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की पूरी राजनीति केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मकता पैदा करने तक सीमित रह गई है। प्रधानमंत्री की अपीलें—चाहे वह स्वदेशी अपनाना हो, बचत करना हो या प्राकृतिक खेती—भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। राहुल गांधी जैसे लोग, जो केवल चुनाव के समय पर्यटन पर निकलते हैं, उन्हें जनता की भावनाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की समझ कभी नहीं हो सकती। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देश की जनता ऐसे ‘पार्ट-टाइम’ नेताओं के बहकावे में आने वाली नहीं है । जनता ऐसे अहंकारियों को पहले भी सबक सिखा चुकी है और राहुल गांधी के इस विषैले नैरेटिव को एक बार फिर कचरे के डिब्बे में फेंक देगी।

Share This Article