Bihar vs UP Ranji Trophy: रिंकू सिंह का शतक, यूपी ने पहली पारी में बनाए 540 रन

Rashmi Tiwari

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट सीजन 2026–27 के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिया है। बिहार की टीम अभी भी उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे है और अभी आठ विकेट शेष हैं।

पहले दिन के खेल की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश का स्कोर 84 ओवर में तीन विकेट पर 287 रन था। दूसरे दिन टीम ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए कुल 540 रन बना कर बिहार के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है।
दूसरे दिन रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए- माधव कौशिक 150 रन, रिंकू सिंह 112 रन बनाया अन्य बल्लेबाजों में आराध्या यादव 84 रन, ज़ीशान अंसारी 58 रन और अभिनन्दन सिंह 43 रन का मुख्य योगदान दिया।

बिहार की गेन्दबाजी में अमोद यादव 29.1 ओवर 6 मेडन 91 रन 4 विकेट, सुराज कश्यप 43 ओवर 9 मेडन 100 रन 3 विकेट तथा हिमांशु को 1 और कप्तान साक़िबूल को 2 विकेट मिला।

बिहार की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन है। बल्लेबाजी में पियूष कुमार सिंह 16 रन बनाकर नाबाद हैं इनके साथ अमोद यादव नाबाद रहे।

उत्तर प्रदेश की गेन्दबाजी में कार्तिक त्यागी और कारण शर्मा को 1-1 विकेट मिला है।

चार दिवसीय इस प्रथम श्रेणी मुकाबले में बिहार के बल्लेबाजों के सामने धैर्य, एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। टीम को मुकाबले में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए लम्बी साझेदारियों की जरूरत होगी।

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन 13/10/2026 का खेल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। बिहार की टीम जहाँ अपनी पहली पारी को मजबूत करने का प्रयास करेगी, वहीं उत्तर प्रदेश के गेंदबाज जल्द विकेट हासिल कर अपनी टीम की स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे।

Share This Article