बीजेपी का कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- चीन से लिए पैसों का देश हिसाब चाहता है

Sanjeev Shrivastava

नयी दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एमपी में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। चीन के बहाने नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चाइना एंबेसी से डोनेशन के नाम पर मोटी रकम ली है।

एमपी के लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अलगाववाद के बीज बोए। पीएम मोदी ने वह कर दिखाया जो किसी ने छह दशकों में नहीं किया। हमने धारा 370 हटाया। जम्मू-कश्मीर में अब वाल्मीकि का बेटा भी डॉक्टर, इंजीनियर बनेगा। भारत के अब 106 कानून जम्मू-कश्मीर में लग सकेंगे। नड्डा ने टीवी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-2006 में चाइनीज एंबेसी ने मोटी रकम दिया है। ये है चाइना और कांग्रेस का गुपचुप रिश्ता। उन्होंने कहा कि यह परिवार विपक्ष नहीं हो सकता है। तीन हजार यूएस डॉलर लेने वाले मुखर नहीं हो सकते हैं। ये अपने स्वार्थ के जाल में स्वंय उलझे हुए हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चाइना ने जो फंडिंग की है, इस पर देश जवाब चाहता है।

नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वहीं लोग हैं, जो चाइना से फंड लेकर देश में माहौल बनाते हैं। सभी राजनैतिक दल के लोगों ने पीएम से कहा कि वह सभी देशहित में एक साथ खड़े हैं। एक परिवार ने विरोध किया। इनके खाने के दांत कुछ, और दिखाने के लिए कुछ और है। वहीं, डोकलाम के वक्त की घटना को नड्डा ने याद दिलाते हुए राहुल गांधी पर हमला किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि गलवान घाट की घटना पर भी कांग्रेस ने राजनीति की है। ये वहीं कांग्रेस है, जब 2017 के अगस्त में चीन और भारत का स्टैंड ऑफ हो रहा था, उस समय राहुल गांधी चीन के राजदूत से गुपचुप मुलाकात कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को इतना पैसा किस बात के लिए दिया गया था और उन्होंने देश में क्या स्टडी की थी, ये भी देश जानना चाहता है।

Share This Article