डीजे बजाने के झगड़े में बह गया खून, दूल्हा समेत 14 लोगों की पिटाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर शादी-विवाह के मौके पर डीजे बजाने का चलन हाल के दिनों में काफी बढ़ा है। डीजे की वजह से कई जगहों पर मारपीट भी हो जाती है। गांवों में डीजे से ज्यादा गानों के बोल पर आपत्ति रहती है। कई जगहों पर देखने को मिलता है कि जाति सूचक गानों पर लोग डांस करते हैं। इसी को लेकर अक्सर विवाद बढ़ जाता है। ऐसा ही मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र से आया है. जहाँ मिथिला नगर कोदरकत्ता गांव में रविवार की रात जमकर बवाल हुआ। इसमें दूल्हा और 10 महिला सहित 14 लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि शादी के मौके पर देवता पूजन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान गांव कुछ लोगों ने उसे बंद करने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। घायलों में दूल्हे की मां इंदु देवी, भाई अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार, विमला देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, ललिता देवी, ललिता कुमारी दीपक कुमार, राज कुमार शर्मा, मीनू देवी शामिल हैं.

वहीं दूल्हे की मां इंदु देवी के मुताबिक उनके बेटे अभिनंदन कुमार की शादी है। हमललोग देवता पूजन कर लौट रही थे। नारायण ठाकुर के दरवाजे से गुजरने के दौरान डीजे को बंद करने को कहा गया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला किया। इसमें कई महिलाओं के सिर फट गए। जो बचाने के लिए आए, उन्हें भी पीटा गया।

Share This Article