मेडिकल दुकान के मालिक के 22 वर्ष बेटे की अपराधियों ने गोली मार की हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर ततारपुर थाना क्षेत्र के दबाईपट्टी में शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी आत्माराम मेडिकल हॉल के मालिक बलराम केडिया के 22 वर्षीय पुत्र रौनक केडिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी अपराधियों ने उन्हें काफी नजदीक से तब निशाना बनाया जब वह रोज की तरह दवा की दुकान से घर लौटने से पूर्व शनिदेव को प्रणाम करने जा रहे थे.

शनिदेव की मंदिर वाली गली में जब रौनक ने कदम रखा तो वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर को निशाना बना ताबड़तोड़ कई गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से दागी जिससे उनके सिर के आधे हिस्से का चीथड़ा उड़ गया मौके पर उनकी मौत हो गई हत्या के पीछे रंगदारी या नशीली दवाओं से जुड़ी ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले एक कुख्यात अपराधी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article