News PR Live
आवाज जनता की

BPSC की 28 जुलाई को होने वाली परीक्षा सितंबर तक टली, आयोग बोला- अभी तैयारी नहीं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। BPSC की परीक्षा 28 जुलाई को होने वाली थी। जो कि स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षा सितंबर 2022  में होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी तिथि आयोग बाद में जारी करेगा। बता दें कि आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने यह जानकारी दी है। बताया जाता है कि इस परीक्षा को लेकर अभी आयोग की तैयारी नहीं है।

- Sponsored -

- Sponsored -

BPSC इस परीक्षा के जरिए प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के लगभग 40 हजार पदों पर नियुक्ति करने वाला है। इसमें सामान्य वर्ग के 16204, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 और बीसी महिला के लिए 1210 पदों पर रिजर्वेशन है।दिव्यांगों के लिए चार फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.