मधुबनी के मलंगिया गांव में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 02 मई। बिहार के रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय समर कुमार और 5 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई है, जो श्याम लाल महतो के पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कमला नहर के पास खेत गए थे। मां खेत में काम में व्यस्त थी, जबकि दोनों भाई नहर किनारे खेल रहे थे।

इसी दौरान खेलते-खेलते एक बच्चा पास में जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भाई भी पानी में उतर गया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। जब तक मां को इस घटना का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे परिवार के इकलौते सहारे थे। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ परिजनों को तोड़ दिया है, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भी है, क्योंकि गहरे और खुले गड्ढे को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article