बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा को लेकर बड़ा एक्शन सामने आया है। गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों के बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बायोमैट्रिक सेवा देने वाली एजेंसी M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और उसकी बैंक गारंटी राशि भी जब्त कर ली है।
जांच में खुलासा
यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच मुंगेर, नालंदा और समस्तीपुर समेत कई जिलों में आयोजित की गई थी, जहां से लगातार कदाचार और अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में खुलासा हुआ कि आयोग द्वारा निर्धारित कर्मचारियों की जगह एजेंसी ने अपने स्तर पर अन्य लोगों की तैनाती कर दी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
एजेंसी आयोग के किसी भी कार्य में शामिल नहीं हो सकेगी
इस मामले में कई जिलों में FIR भी दर्ज की गई। आयोग ने एजेंसी से कई बार स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। सभी तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर BPSC ने एजेंसी को नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया। अब यह एजेंसी आयोग के किसी भी कार्य में शामिल नहीं हो सकेगी, और इस कार्रवाई को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।
AEDO एग्जाम में अनियमितता, बायोमैट्रिक एजेंसी पर BPSC का बड़ा वार
गड़बड़ी पर सख्ती: BPSC का बड़ा फैसला, एजेंसी पर कड़ा प्रहार
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
