डीएम कुमार अनुराग ने आदेश देते हुए कहा कि समयबद्ध कार्य निष्पादन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन भूमि अधिग्रहण से जुड़े रुके हुए कार्यों को जल्द सुलझाने पर विशेष ज़ोर
कैमूर। आज शनिवार को जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, द्वारा भू-अर्जन (Land Acquisition) कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा परियोजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति,मुआवजा वितरण,दखल-कब्जा,पंचाट निर्माण तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। भारतमाला परियोजना अन्तर्गत अधिग्रहित भूमि का पैकेजवार समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि आर्बिट्रेशन न्यायालय,कोर्ट केस एवं मिसिंग प्लॉट्स से जुड़े लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निष्पादित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिगृहीत भूमि के भू-स्वामियों (रैयतों) को पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद या आपत्ति का नियमानुसार त्वरित समाधान करें,ताकि किसी भी विकासात्मक परियोजना के निर्माण कार्य में बाधा न आए।
बैठक में अपर समाहर्ता,कैमूर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कैमूर,अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ,भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ मोहनियां सहित विभिन्न एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट ;—