BREAKING- नदी में डूबने से मां बेटे की मौ/त परिवार में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NALANDA -इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सिलाव थाना क्षेत्र इलाके के सीमावर्ती इलाके में स्थित केसरी बीघा गांव के पास टहटहन नदी में डूबने से मां बेटे की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मां सविता देवी अपने पुत्र बंटी के साथ धान की निकौनी को लेकर अपने खेत जा रहे थे। खेत जाने के क्रम में मां बेटे टहटहन नदी को पार कर रहे थे।

इसी दौरान सविता देवी डूबने लगी अपनी मां को डूबता देख पुत्र बंटी भी नदी में कूद पड़ा। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। मां बेटे जब घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई l

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद सुबह शौच के लिए निकले स्थानीय ग्रामीणों को मां बेटे का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने बताया की मां बेटे की मौत डूबने से हुई मौत

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article