News PR Live
आवाज जनता की

BREAKING- लालू यादव के पीएम मोदी के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा – मजाक करते है लालू जी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इंडिया गठबंधन की बैठक में लालू यादव ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को उखाड़ने के लिए जा रहे हैं। वही इसपर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि मजाक कर रहे होंगे लालू जी, कितनी बार लालू यादव हारे हैं उनको गिनती याद है।  अभी पांच राज्यों के चुनाव में इंडिया गठबंधन का क्या हाल हुआ है वह पूरा देश जानता है।

लालू यादव बिहार में आपराधिक छवि के चेहरे हैं जिसको जदयू के नेताओं ने प्रूफ किया है कि अपराधी है चारा चोरी करने वाले लोग हैं।यह क्या बोलेंगे लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में कांग्रेस और जदयू ने उनको साफ कर दिया है। एक ने ऑर्डिनेंस फाड़कर इनको जेल में सड़ा दिया यहां किसी भी हाल में बिहार की 40 की 40 सीट बीजेपी और एनडीए जीतेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इंडिया गठबंधन की फिर से हो रही बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा हम लोग तो सोचे थे कि नीतीश कुमार हम लोग को छोड़कर भागे हैं तो हो सकता है प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो जाए हम बिहारी हैं हमको लगा कि नीतीश कुमार चले जाएंगे तो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो जाएंगे लेकिन उनका क्या हाल किया है लोगों ने वह तो पूरा देश जान रहा है आज नितीश बाबू क्या बोल रहे हैं अंड बंड जो उनकी भाषा है वह लगातार बोलते हैं हम लोग समझ चुके हैं कि इंडिया गठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार के हाल क्या कर दिया है नीतीश के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की मांग पर कहा जनता तय करती है क्या होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.