सगे भाई ने बुजुर्ग को मारपीट कर गंभीर रुप किया जख्मी, रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा गांव में आशा उपेन्द्र कुशवाहा सेवा सदन के समाने जमीन विवाद में बुजुर्ग को घर से खींच कर सगे भाई व भतीजा ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. ग्रामीण सूत्र के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के पास ग्यारह बिग्घी वाले जमीन को लेकर भाईयों के बीच वहां कहासुनी हो गया था.

जख्मी के दूसरे भाई मुनील देव झा ने बताया कि मेरे भाई कपिलदेव झा को घर सें खींच कर अनिल देव झा व उसके पुत्रों व अन्य ने मारपीट कर सर फोड़ कर हाथ तोड़ कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घटना के बाद जख्मी भवानीपुर थाना पहुंचा जहां उसे इलाज करवाने के लिए सीएचसी नारायणपुर भेजा गया. जहां चिकित्सक डाॅ बिपीन कुमार ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है. मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article