जहानाबाद में रास्ते को लेकर भाई-भाई में चली गोलियां, 5 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

Patna Desk

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के बैजनाथ विगहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो भाइयों में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद इतनी बढ़ गई कि गोलीबारी की नौबत आ गई। गोलीबारी में दो लोग को गोली लगी तो 3 लोगों को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया।

इस घटना की सूचना परस बीघा थाने के पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पैसा बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग में कुछ पैसे को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद गांव में आपसी तनाव कायम हो गया है लेकिन पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से ब्यान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलू पर पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा की घटना कैसे घटी और घटना का मुख्य कारण क्या है।

वहीं ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। बता दें कि जिले में जमीनी विवाद को लेकर लगातार घटना घट रही है। जबकि हर शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। लेकिन प्रशासन के सही ढंग से जमीनी स्तर पर जमीनी विवाद निपटारा नहीं करने के कारण खून खराबे की घटना घट रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Share This Article