News PR Live
आवाज जनता की

JDU संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान – शराबबंदी कानून को विफल बनाने के पीछे निचले स्तर में गड़बड़ी। 

जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माना कि बिहार में शराबबंदी कानून सफल नहीं है।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NewsPRlive–जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माना कि बिहार में शराबबंदी कानून सफल नहीं है। शराबबंदी कानून का समर्थन सभी पार्टी ने किया लेकिन क्रियान्वयन नीचे के स्तर के गडबडी के कारण सफल नहीं हो पा रहा है। ताड़ी का मामला ज्यादा परेशान कर रहा है। नशा नहीं करे सब लोग बोलते है इसके लिए सबों को जरूरी है कानून को सफल बनाने की। शराबबंदी कानून की समीक्षा पर कहा कि किसी व्यक्ति या दल के कहने पर कानून नहीं बना है इसके लिए समीक्षा की कोई जरूरत नहीं है लेकिन ताड़ी को लेकर समीक्षा की जरूरत बताया।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि जो भाजपा के साथ रहेगा उसकी नैतिकता रहेगा चाहे वह कितना भी अनैतिक क्यों न हो। उन्होने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किये गये कटाक्ष पर कहा कि भाजपा की परिभाषा के अनुसार कोई नैतिक और अनैतिक नहीं होगा।

बिहार की जनता जिसको चाह रही है परिभाषा गढ़ने का दायित्व उन पर हीं है क्या। शरबबंदी कानून को लेकर विधानसभा का सत्र सही से नहीं चल पाने को लेकर कहा कि सदन चलाने में भी विपक्ष रूचि नहीं ले रही है। सदन चलाना पक्ष व विपक्ष दोनों का दायित्व है। जो रवैया भाजपा का है उसे बिहार की जनता देख रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.