कोलकाता से पटना आ रही बस हादसे का शिकार, 6 यात्रियों की मौत, 11 घायल

Patna Desk
xr:d:DAFnc-4GyKo:786,j:5969922314890577880,t:23082707
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR PATNA DESK कोलकाता से पटना आ रही एक यात्री बस झारखंड के हाजारीबाग जिले के बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. बस में कुल 40 लोग सवार थे. घायलों को इलाज के लिए SBMCH हजारीबाग भेजा गया है. बताया जा रहा कि वैशली नाम की (WB76A1548) बस कोलकाता से पटना आ रही थी तभी घने कोहरा और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे की सूचना मिलने पर गोरहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से बस के दरवाजे को तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला. दरअसल, हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र इलाके में सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण कई जगहों पर वैकल्पिक मार्ग यानी कच्ची सड़क के सहारे वाहनों का परिचालन होता है. माना जा रहा है कि इसी कारण बस वहां से गुजरी और अनियंत्रित होकर पलट गई.

.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article