यातायात नियमों पर होगी सख़्ती, ट्रैफिक नियमों पर बोली मंत्री शीला मंडल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केंद्रीय मंत्रियों के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “बिहार देश का ही हिस्सा है। यदि केंद्रीय मंत्री योजनाओं के सिलसिले में यहां आते हैं तो इसमें बुराई क्या है? बिहार में बेहतर काम हो रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की।विपक्ष को इसे भी देखना चाहिए।

यातायात नियमों पर सख्ती की अपील-मंत्री शीला मंडल ने यातायात नियमों के पालन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग जब दिल्ली और मुंबई जाते हैं तो नियमों का पालन करते हैं। उन्हें यहां भी ऐसा करना चाहिए। एक दुर्घटना परिवार की कमर तोड़ देती है। राज्य में ट्रैफिक नियमों की जानकारी का अभाव है। मैंने अधिकारियों से सुझाव दिया है कि बच्चों की पढ़ाई में ट्रैफिक नियमों को भी शामिल किया जाए।”एनडीए की जीत पर प्रतिक्रियाझारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की जीत को लेकर पूछे गए सवाल पर शीला मंडल ने कहा, “एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article