मुआवजा भुगतान को लेकर कैमूर जिले के अंचल चांद में कैंप का हुआ आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,गुरुवार को कैमूर जिला अंतर्गत भारत माला परियोजना जो वाराणसी टू रांची व कोलकाता एक्सप्रेस वे के नाम से जानी जाती है,फेस टू के निर्माण के क्रम में अंचल चांद के अंतर्गत अधिगृहित भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु शिविर का आयोजन गाई मोजे किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रैयत शामिल हुए।मौके पर उपस्थित जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने सभी रैयतों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर वे भूमि के दर अथवा किस्म से असंतुष्ट हैं तो नियमों के अनुसार आर्बिट्रेटर के कोर्ट में वाद दायर कर सकते हैं।

जिला भू अर्जन कार्यालय सभी रैयतों को आवश्यक लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। साथ ही आर्बिट्रेटर के कोर्ट में दायर वाद की सुनवाई हेतु किसी भी रैयत को पटना जाने की जरूरत नहीं है,इसकी सुनवाई भभुआ समाहरणालय में स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही कराई जाएगी। शिविर में उपस्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर ने सभी रैयतों को बताया कि वे अपने राजस्व अभिलेख को दुरुस्त कर लें।राजस्व अभिलेख को दुरुस्त करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो वे सीधे हमारे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अंचल अधिकारी चांद को निर्देशित किया सभी रैयतों के राजस्व अभिलेख को दुरुस्त करने में सहयोग करेंगे।विदित है कि समाहर्ता के आदेश के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2025 को पंचायत भवन गोई शाहबाजपुर टोला में कैंप का आयोजन किया गया था,जबकि सिहोरिया,जिगना और ख़ैटी मौजा के लिए दिनांक 17 जनवरी 2025 को सामुदायिक भवन सिहोरिया में कैंप का आयोजन किया गया है। जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में सभी चार मोजे के भू धारी जिनकी भूमि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अधिकृत करने का प्रस्ताव है,उन्हें आवश्यक भूमि अभिलेख तथा अन्य आवश्यक कागजात लेकर शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूर्ण करने की दिशा में आंचल चांद के चार मोजे में मोजेवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिन रैयतों के जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव है उनसे राजस्व अभिलेख लेकर शिविर में आने का अनुरोध किया गया है। भूमि के कागजात में अगर कोई समस्या है तो इस कैंप में उपस्थित होकर कागजात बनवा सकते हैं और समस्या का समाधान भी किया जाएगा।इस कैंप में संबंधित अंचल अधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना अध्यक्ष, परियोजना निदेशक,NHAI आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article