News PR Live
आवाज जनता की

चाईबासा में ब्राउन सुगर का कारोबार, 53 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ युवक गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। चाईबासा में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीमडीह का है। गिरफ्त में आया सागर मछुआ मुफस्सिल थाना के नीमडीह का ही रहनेवाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इलाके में ब्राउन सुगर की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 53 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सफेद रंग के कागज के साथ पुड़िया रखा हुआ था। मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 161/21 धारा -21ए/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.