- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। यह कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, और गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इतिहास में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन शामिल हैं, जिससे बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य पुलिस सेवा में इस पद पर नियुक्त हुए हैं।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
