बिहार केसरी स्व0 डॉक्टर श्रीकृष्णा सिंह जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार केसरी स्व0 डॉक्टर श्रीकृष्णा सिंह जी की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटना के मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह जी की प्रतिमा स्थल के पास किया गया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वही इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा,बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव,जल संसाधन का संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, लघु जन संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन,परिवहन मंत्री शीला कुमारी,सांसद संजय कुमार, विधायक अनिल कुमार,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बता दे इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन भजन कीर्तन बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article