मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा का शुभारंभ किया, बाल्मिकीनगर से हुई शुरुआत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों का निरीक्षण और जनता की समस्याओं को सुनना है। वाल्मीकिनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का अवलोकन किया और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी वाल्मीकिनगर पहुंचे हैं।

इस प्रगति यात्रा के दौरान 700 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें ऊर्जा विभाग की योजना सबसे अहम है। आजादी के बाद पहली बार बिजली से वंचित क्षेत्रों में 139 करोड़ रुपये की लागत से ऑन-ग्रिड बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। बाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बीच वबसे लगभग 70 हजार लोगों 18 महीना में बिजली सुचारू रूप से मिलने लगेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वीटीआर के घने जंगल से अंदर ग्राउंड केबल के माध्यम से 22 गांव को बिजली मिलेगा। यह बिहार की पहली योजना होगी जो अंदर ग्राउंड केबल से बिजली पहुंचाया जाएगा। वृक्षारोपण करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा का आगाज कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article