मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज पहुंचेगी गोपालगंज 61 योजनाओं का उद्घाटन,कई विकास कार्यों का शिलान्यास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी दूसरे चरण की यात्रा आज (4 जनवरी) से शुरू कर दी है। इस दौरान वे गोपालगंज में कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा पहले चरण की यात्रा के स्थगन के बाद हो रही है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण राष्ट्रीय शोक के चलते रोक दिया गया था।

यात्रा में हुआ बदलाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा में आज कुछ बदलाव भी हुए हैं। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द कर दी गई। इसके बाद, सीएम सड़क मार्ग से गोपालगंज के लिए रवाना हुए। इससे उनके कार्यक्रम में करीब चार घंटे की देरी हो सकती है, क्योंकि पहले उनका कार्यक्रम सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पंचायत में सुबह 10 बजे तय था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विकास योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री इस दौरान 1.39 अरब रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे 61 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से 21 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने आईटीआई भवन का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा, जिला उत्पाद कार्यालय के निर्माण, चनावे जेल में नए बैरकों और अन्य निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ होगा।

अन्य विकास कार्य-

मुख्यमंत्री विभिन्न नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, तालाब, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, और अन्य सार्वजनिक भवनों का उद्घाटन करेंगे। सिधवलिया प्रखंड के करसघाट पकड़ी टोला में 63 लाख रुपये की लागत से बने 13 कार्यों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इनमें पार्क, पशु शेड, बत्तख शेड, बकरी शेड, और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां-

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को हर स्थान पर तैनात किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article