News PR Live
आवाज जनता की

अररिया में मुखिया संघ का बैठक, सांसद प्रदीप कुमार हुए शामिल, सात निश्चय योजना पर चर्चा

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NEWSPR डेस्क। अररिया में मुखिया संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सर्किट हाउस में हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक में सात निश्चय योजना एवं  15वीं वित्त आयोग के दिशा निर्देश में सुधार हेतु मांग पर विचार किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष अररिया बस्ती के मुखिया शाद अहमद बबलू को चुना गया। चुनाव के बाद अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह से मुखिया संघ के द्वारा सात निश्चय योजना में सड़क निर्माण में होने वाले पेवर ब्लॉक की जगह ढलाई एवं नाले में वाइट ईंट की जगह ढलाई कर नाला बनाने की मांग की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुखिया संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शाह अहमद बबलू ने बताया कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़क में पेवर ब्लॉक के द्वारा बनाया जाता है  चुकी  अररिया बाढ़ ग्रस्त इलाका है। बाढ़ आने पर पेवर ब्लॉक टूट जाता है। इसकी जगह ढलाई का कार्य किया जाए। वहीं नाला में भी बाढ़ की वजह से नुकसान होता है और  वाइट ईंट यहां आसानी से नहीं मिलता। इसलिए आरसीसी ढलाई कर नाले को भी बनाया जाए।

वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया संघ की मांग को हमने पंचायती राज्य मंत्री तक पहुंचा दिया है और मंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.