भागलपुर में लोजपा ने मनाया चिराग पासवान का जन्मदिवस, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में ए एन एन टावर भीखनपुर के फ्लैट नंबर 4B में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्म दिवस मनाया गया। यह जन्मदिवस केक काटकर एवं उनके फोटो पर तिलक लगाकर मनाया गया। लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर अमर कुशवाहा, मृणाल शेखर, जिलाध्यक्ष सप्तर्षी पांडे के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के बाद अमर कुशवाहा एवं मृणाल शेखर एवं जिलाध्यक्ष सप्तर्षी पांडे ने कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी का पल है कि चिराग पासवान का हम सभी जन्म दिवस मना रहे हैं। चिराग पासवान हमारे वह नेता हैं जिसकी उम्र बहुत कम है लेकिन अनुभव बहुत ज्यादा। इस कारण अपने लक्ष्य को पूरा करने में उन्हें बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम सभी आज उनके जन्मदिवस पर सारे कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चिराग पासवान के जन्म दिवस की खुशी का इजहार कर रहे हैं।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article