News PR Live
आवाज जनता की

चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान के बरखी पर हाथों से खिलाया शहरबन्नी के लोगों को खाना, मिला ग्रामीणों को भरपूर आशीर्वाद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान के बरखी पर बेटे चिराग पासवान ने अपने हाथों से शहरबनी के लोगों को पिता की बरसी का भोज खिलाया। पैतृक गांव शहरबन्नी में जहां उन्होंने ग्रामीणों को अपने हाथ से खिलाया तो वहीं ग्रामीणों ने भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया।

वहीं मीडिया से बात करते हुए एक तरफ जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला, वहीं प्रिंस राज दुष्कर्म केस के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान चिराग को बड़ी मां ने सीने से लगाकर आशीर्वाद दिया। वहीं इस मौके पर चिराग पासवान ने रामविलास पासवान के तस्वीर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहरबन्नी पहुंचते ही चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी के के पांव छुए और गले लग कर रोए। बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने रामविलास पासवान की बरसी पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं आने पर कड़ी नाराजगी जताई।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पासवान समाज की ही बेइज्जती नहीं है। बल्कि वैसे लाखों-करोड़ों लोगों की अपेक्षाओं को ठुकराना है जो रामविलास पासवान की विचारधारा से सहमत हैं। सांसद चिराग पासवान ने प्रिंस राज पर यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों पर चिराग पासवान ने कहा कि मामला पुराना है। जिस वक्त यह आरोप प्रिंस राज पर लगे थे। उस वक्त वह लोजपा में ही थे। उस वक्त प्रिंस राज और पीड़िता ने बारी-बारी से उन्हें अपनी आपबीती सुनाई थी। जिस पर उन्होंने अंततः दोनों को पुलिस में जाने के लिए सुझाव दिया था। मामला पुलिस जांच कर रही है. जिसके बाद जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.