सुपौल में सिटी लाइफ हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क, सुपौल: जिले के गुदरी बाजार, वार्ड संख्या-12 स्थित सिटी लाइफ हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह हर्ष और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अतिथि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की बेहतर पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान सुपौल सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर अस्पताल के संचालक एवं नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शमीम अहमद (MBBS, MD Pediatrics) को नए अस्पताल की स्थापना के लिए अतिथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. शमीम अहमद के नेतृत्व में यह अस्पताल बेहतर चिकित्सा सेवा, मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर एवं विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की शुभेच्छा व्यक्त की। सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article