News PR Live
आवाज जनता की

पटना की सिविल सर्जन का अजीब कारनामा, डॉक्टर ने विभिन्न दस्तावेज के जरिए लिए कोवीशील्ड के पांच डोज

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NEWSPR डेस्क। बिहार में वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा का एक मामला अभी ठीक से सुलझा नहीं था कि एक मामला और सामने आ गया। इस बार ये कारनामा किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी निभाने वाली पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने किया। डॉ विभा सिंह अलग-अलग दस्तावेज का इस्तेमाल कर अब तक कोवीशील्ड की 5 डोज ले चुकी हैं। वैक्सीन की 5 डोज के लिए उन्होंने दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन कराए हैं। एक में आधार कार्ड और दूसरे में पैन कार्ड का इस्तेमाल किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सर्जन ने महज 350 दिन में ही 5 डोज ले ली है। पहले रजिस्ट्रेशन पर दो डोज और दूसरे पर दोनों डोज के साथ प्रिकॉशन डोज भी ली है। बता दें कि 6 जनवरी 2021 को पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह को कोवीशील्ड की पहली डोज दी गई। इसके लिए सिविल सर्जन ने अपना पैनकार्ड का इस्तेमाल किया। सिविल सर्जन ने इसी रजिस्ट्रेशन पर 17 जून 2021 को दूसरी डोज भी ली। दोनों डोज पूरा करने के बाद उन्हें फुली वैक्सीनेटेड का प्रमाण पत्र भी बेनिफिशियरी रिफरेंस आईडी से जारी कर दिया गया।

दूसरे रजिस्ट्रेशन पर प्रिकॉशन डोज भी लिया

सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने दूसरा रजिस्ट्रेशन अपने आधार कार्ड पर 6 फरवरी 2021 को कराया। 6 फरवरी को पहली डोज ली और 12 मार्च 2021 को कोवीशील्ड की दूसरी डोज ली। इसके बाद 13 जनवरी 2022 को प्रिकॉशन डोज भी ली।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.