News PR Live
आवाज जनता की

मुख्यमंत्री नीतीश पहुंचे कहलगांव, कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह को दी श्रद्धांजलि, तेलीय चित्र पर किया पुष्प अर्पित

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को कहलगांव स्थित कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत सदानंद सिंह के पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सदानंद सिंह की तैल चित्र पर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके चाहने वालों का तांता लगा हुआ था।

इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश ने शुभानंद मुकेश को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना भी दी। सदानंद बाबू के पैतृक आवास पर कहलगांव में बिहार सरकार के कई मंत्री समेत विधानसभा के अध्यक्ष भी पुष्पांजलि सभा में मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके बाद पुत्र शुभआनंद मुकेश, पुत्रवधू डॉक्टर रिचा आंगिक एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदानंद बाबू सभी दलों के चहेते थे। जिस समय सदानंद बाबू विधानसभा के अध्यक्ष हुआ करते थे उस समय मै लखीसराय से विधायक था। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन डायरी लिखने की आदत है ,परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से उन्हें अपनी दिनचर्या डायरी में लिखने की प्रेरणा मिली थी। बता दें कि कांग्रेस विधायक रहे सदानंद सिंह का पिछले दिनों बीमारी से निधन हुआ था।

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेताओ ने भी उनके चित्र पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद सुशील मोदी ने कहा कि सदानंद बाबू सभी दलों के चहेते थे। जिस समय साधारण बाबू विधानसभा के अध्यक्ष हुआ करते थे, उस समय से मेरी उनसे जान पहचान थी। उन्होंने बताया कि सभी दलों के लिए वह बराबर सोचते थे। इतने लंबे कार्यकाल तक विधायक रहना यह कम बड़ी बात नहीं है यह सबों से संभव नहीं है।

श्यामानंद सिंह संवाददाता भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.