तेजस्वी के इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नीतीश, सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने राबड़ी आवास पहुंची CM की एडवांस सिक्योरिटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना से बड़ी खबर आ रही। जहां आज लंबे समय के बाद लालू यादव के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचने वाले हैं। बता दें कि आज शाम राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। इसे लेकर उनके सुरक्षाकर्मी राबड़ी आवास पहुंचे। वहां के सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रहे।

बता दें कि लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री राबड़ी आवास आएंगे। आज तेजस्वी यादव ने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी है। जिसमें कई दिग्गज नेता शिरकत देंगे।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी मां राबड़ी देवी की तरफ से नीतीश कुमार को भी इफ्तार पार्टी के लिए न्योता भेजा गया है सभी राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण भेजने की जानकारी तेजस्वी यादव ने भी दी थी।

Share This Article