टेकारी अनुमंडल पदाधिकारी को जेल से जान मारने की दी गई धमकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया के टेकारी अनुमंडल पदाधिकारी को जेल से जान मारने के धमकी, कोच थाना में एसडीएम ने किया मामला दर्ज।

टेकारी अनुमंडल के एसडीएम सुजीत कुमार को गया सेंट्रल जेल में बंद अपराधी विमलेश यादव के नाम से फोन कर जान से मारने की धमकी दि गई है, साथ ही गाली गलौज भी किया गया है, वही इस मामले में टेकारी एसडीएम सुजीत कुमार ने कोच थाना में विमलेश यादव के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया है। वही कोच थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि की।

दरअसल टेकारी एसडीएम को कॉल आया था और कॉल रिसीव करने पर दूसरे तरफ से अपने आप को जिला परिषद सदस्य बताया, साथ ही अपना नाम विमलेश यादव घर कोच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी बताया और उसने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलोज करना शुरू कर दिया साथ ही उसे देख लेने और जान मारने की भी धमकी दिया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि जब एसडीएम ने इस बात की तहकीकात किया तो पता चला कि आरोपी विमलेश यादव की पत्नी शरीफ देवी कोच क्षेत्र संख्या एक से जिला परिषद सदस्य है। और विमलेश यादव 2020 से गया जेल में हत्या के मामले में बंद है। फिलहाल पुलिस पर मामले की जांच में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article