बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही सत्ता के केंद्र में नई ऊर्जा और नई शुरुआत देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 5, देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर शुभकामनाएं दीं। सम्राट चौधरी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
नई सरकार, नया समीकरण
बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तब आया जब नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन हुआ। बदले हुए राजनीतिक समीकरण में अब सत्ता का संतुलन पूरी तरह नया रूप ले चुका है। बुधवार को सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा है।
जेडीयू (JDU) कोटे से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया
वहीं नई सरकार में जेडीयू (JDU) कोटे से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जिससे गठबंधन का नया फार्मूला सामने आया है। मुख्यमंत्री आवास पर लगातार हो रही मुलाकातें यह संकेत दे रही हैं कि नई सरकार शुरुआती दौर में ही संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल मजबूत करने पर जोर दे रही है।
CM सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
CM Samrat Chaudhary took charge
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
