बिहार में ठंड का कहर जारी, राहत के आसार नहीं

Puja Srivastav

NEWS PR डेस्क : बिहार के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में भीषण कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के समय बढ़ती कनकनी के कारण ठंड और ज़्यादा महसूस की जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। ट्रेनों में लेट लतीफी लगातार जारी है।जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी पटना में सुबह के समय धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड एक बार फिर बढ़ गई और पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

Share This Article