हत्याकांड का कटिहार पुलिस ने किया खुलासा,अवैध संबंध में गई विष्णु मंडल की जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पहले लव मैरिज और फिर पति के दोस्त के साथ ही आशिकी, बस इसी अवैध प्रेम संबंध की यही कहानी शादी शुदा विष्णु मंडल के लिए जानलेवा साबित हुई , मामला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, 13 सितंबर के इस घटना में पुलिस ने अब पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, सदर डीएसपी अभिजीत कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक अक्टूबर को कटिहार मनिया रेलखंड कोरैया पट्टी बैगना रेल लाइन के किनारे पानी के गढ्ढे से बोरे में बंद शव बरामद हुआ था.

पुलिस ने जब इसी शव के आधार पर जांच शुरू किया तो पता चला यह शव विष्णु मंडल का है, जब पुलिस तमाम तरीकों से जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस के सामने अवैध प्रेम संबंध की चौंकाने वाली एक कहानी सामने आई, पुलिस को पता चला फटकन मंडल जो तमन्ना खातून नाम की एक लड़की से शादी रचाया था, शादी के बाद तमन्ना स्वीटी बनकर फटकन के साथ रहने लगी, इस बीच परिवार और समाज के दबाव के कारण फटकन दिल्ली मजदूरी करने चला गया, लेकिन उससे पहले वह तमन्ना उर्फ स्वीटी को विष्णु के पास रख दिया था, इस बीच विष्णु और तमन्ना उर्फ़ स्वीटी से अवैध प्रेम संबंध पनप गया, परिवार की लोगों की माने तो विष्णु और तमन्ना एक साथ दिल्ली भी गए थे, लेकिन बाद में विष्णु तमन्ना उर्फ़ स्वीटी को लेकर लौटा पर इन दोनों में अवैध प्रेम संबंध बरकरार रहा, जिस कारण से फटकन स्वीटी के साथ मिलकर प्लान करके विष्णु को अपने घर बुलाकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया, बाद में लाश को ठिकाने लगाने के दौरान संजय मंडल भी इन लोगो का सहयोग किया, कुल मिलाकर कटिहार मुफस्सिल थाना के चर्चित विष्णु मंडल हत्याकांड का यह खुलासा भरोसे के रिश्ते का भी कत्ल कहा जा सकता है, पहले तो विष्णु ने फटकन की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध बनाकर गलती की लेकिन उसके बाद फटकन ने जिस तरह से साजिश रच कर विष्णु की हत्या किया यह भरोसे के रिश्ते का भी कत्ल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article